ईसाई धार्मिक केंद्रों के घोटाले
ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा सत्ता कब्जाए जाने के बाद अंग्रेजों ने भारत में जो उत्पीड़न, लूट-खसोट तथा दमनचक्र चलाया उनकी हजारों दिल दहलाने वाली लोमहर्षक लिखी- अनलिखी सत्य कथाएं हैं
ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा सत्ता कब्जाए जाने के बाद अंग्रेजों ने भारत में जो उत्पीड़न, लूट-खसोट तथा दमनचक्र चलाया उनकी हजारों दिल दहलाने वाली लोमहर्षक लिखी- अनलिखी सत्य कथाएं हैं। दमन, अत्याचारों की बर्बरता के साथ एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि इस्लामिक हमलावरों की तरह अंग्रेजों ने भी पुरातन भारतीय संस्कृति तथा सभ्यता को मिटाने और भारत में ईसाई मत को स्थापित करने के लिए मुस्लिम शासकों की भांति भारत में गिरजाघरों की स्थापना करने और हिन्दुओं का धर्मांतरण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अंतर सिर्फ यह रहा कि मुस्लिम शासकों ने चुन-चुन कर लाखों मंदिरो को तोड़कर उनके ऊपर मस्जिदों का निर्माण किया और सनातक धर्म को मिटाने के लिए क्रूरतापूर्वक लाखों हिन्दुओं का कत्लेआम तथा धर्मांतरण किया, जबकि ईसाई मिशनरियों ने बहका-फुसला और लालच देकर ये काम किये।