महात्मा गांधी की प्रासंगिकता आज भी है…

Update: 2022-09-28 18:58 GMT
दो अक्तूबर को हम फिर से महात्मा गांधी की जयंती मनाएंगे। उन्हें नमन करने का सबसे बढिय़ा तरीका यह है कि हम उनके विचारों को अमल में लाएं। गांधी जी पंचायतों को सशक्त देखना चाहते थे। ऐसी पंचायतें जो आत्मनिर्भर हों। सरकारों को पंचायतों को और ज्यादा शक्तियां देनी चाहिए। गौवध पर अंकुश भी लगना चाहिए। इसके अलावा शराब पर पूर्णत: पाबंदी होनी चाहिए। जो लोग शराब पीते हैं, उन्हें सरकार की ओर से कोई भी सुविधा नहीं दी जानी चाहिए। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज की बात करते थे। ऐसा स्वराज पंचायतों के माध्यम से ही संभव हो सकता है। पंचायतों के चुनाव समय पर होने चाहिए और लोगों को ग्राम सभाओं की बैठकों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। ऐसा करके ही हमारे देश में लोकतंत्र सही अर्थों में मजबूत होगा।
-श्रेया शर्मा, कांगड़ा, हि. प्र.

By: divyahimachal

Similar News