अनुराग ठाकुर की पहल

हमारे खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक बहुत अच्छी पहल की है

Update: 2021-09-21 18:54 GMT

हमारे खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक बहुत अच्छी पहल की है। वह टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलों और पैरा-ओलंपिक में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को देखकर और अधिक उत्साही हो गए हैं। उन्होंने राज्यों से कहा है कि खेलकूद के संबंध में चर्चा करें और यह खेल के क्षेत्र में अच्छा बुनियादी ढांचा बनाने के लिए मार्गदर्शन करेगा। अनुराग सिंह ठाकुर ने अधिक से अधिक पदक जीतने पर जोर दिया ताकि हमारा देश शीर्ष के पदकों की संख्या को छू ले। एक अच्छा खिलाड़ी होने के नाते वह ऐसे बड़े खेलों के मूल्य को जानते हैं। यदि हम इस तरह के बड़े आयोजनों में अच्छा करते हैं तो राष्ट्र की गरिमा बहुत ऊपर उठती है और युवाओं को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दिन-रात प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है।

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी



Tags:    

Similar News