अपने सुना है भारत में मौजूद हैं ये जादुई जगहके बारे में, जहाँ रात के अंधेरे दिखी देते है चमकदार रौशनी
भारत में कई पर्यटक स्थल हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत में कई पर्यटक स्थल हैं। घूमने के लिए यहां पहाड़, समूद्र, नदियां, वॉटरफॉल, ताल सब कुछ है। कहीं भूतों द्वारा बनाया गया किला है, तो कहीं चमकती चीजें हैं। प्राकृतिक चीजों से लेकर सदियों पुरानी चीजों तक भारत आश्चर्य से भरपूर है। तो चलिए जानते हैं भारत की ऐसी जगहों के बारे में जो रात के अंधेरे में चमकती हैं।
पुरुषवाड़ी वन
महाराष्ट्र में स्थित पुरुषवाड़ी एक आदिवासी गांव है। ये जगह लाखों लोगों का आकर्षण का कैंद्र है। यही वजह है कि हर साल गर्मियों में यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। साथ ही ये जगह जुगनू को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। प्रजनन काल में जुगनू अपने साथी को आकर्षित करने के लिए गोधूलि के समय बायोलुमिनसेंस का उत्पादन करते हैं। मई और जून के महीने में जुगनू के साख बिखरे पेड़, टिमटिमाते हैं और पूरे वन में चकाचौंध करते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करके वो अपने साथियों को बहकाने की कोशिश करते हैं। यहां हर साल जुगनू उत्सव भी मनाया जाता है।
जुहू बीच
महाराष्ट्र में स्थित जुहू बीच को हर कोई जानता है। यहां शाम के समय कई बार सेलेब्स को स्पॉट किया जाता है। इस जगह हर कोई जाना चाहता है। लेकिन जब भी आप जुहू बीच घूमने जाएं तो रात में इसे देखने जरूर जाएं। यहां सुक्ष्मजीव की वजह से बिजली के नीले रंग झिलमिलाते दिखाई देते हैं। इसे नोक्टिलुका स्किनटिलन्स कहा जाता है। यहां जाने के लिए रात का समय सबसे बेस्त है, जब भी आप यहां घूमने जाएं तो कोशिश करें की रात 8 बजें के बाद ही जाएं।
बेतालबतिम बीच
गोवा में मौजूद बेतालबतिम बीच रात के अंधेरे में बेहद ही खूबसूरती से चमकता है। ये बीच साउथ गोवा में स्थित है। ये बीच सफेद रेत के लिए जाना जाता है, साथ ही लोग यहां सनसेट और डॉल्फिन देखने के लिए आते हैं। यहां समुंद्र तट अपने जल में बायो ल्यूमिनेसिसेंस की वजह से अंधेरे में चमकता है।
वेस्ट जयंतिया हिल्स
मेघालय में स्थित वेस्ट जयंतिया हिल्स 'इलेक्ट्रिक मशरूम' के लिए प्रसिद्ध है। इलेक्ट्रिक मशरूम के बारे में सुनकर भारत और चीन के शोधकर्ता यहां पहुंचे और उन्होंने देखा की छोटे मशरूम अपना प्रकाश उत्सर्जित करते हैं। ये मशरूम जीनस रोरिडोमाइसेस की नई प्राजति है। वहीं स्थानीय लोग इन मशरूमों का इस्तेमाल जंगलों को नेविगेट करने के लिए करते हैं।
मट्टू बीच
कर्नाटक के मट्टू बीच सूर्यास्त, पिकनिक और परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेस्ट है। विज्ञानिकों के अनुसार, नोक्टिलुका स्किनटिलन्स नाम के सूक्ष्मजीव के कारण पानी चमकता है। आमतौर पर ये समुद्री चमक के तौर पर जाना जाता है।