Switzerland: स्विट्जरलैंड के इस गांव में फ्री में नहीं ले सकते हैं एंट्री,

Update: 2024-06-20 15:31 GMT
Switzerland: स्विट्जरलैंड के सबसे खूबसूरत गांव लॉटरब्रुनेन में प्रवेश के लिए आप शुल्क देना होगा। इसकी Preparation यहां के प्रशासन द्वारा की जा रही है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से- स्विट्जरलैंड की तुलना स्वर्ग से की जाती है, इसलिए हर व्यक्ति इस खूबसूरत जगह पर जाना चाहता है। यहां के कई ऐसे गांव हैं, जिसकी खूबसूरती देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। ऐसा ही एक गांव है, जिसका वनाम लॉटरब्रुनेन है। इस गांव की खूबसूरती को देखने के लिए दुनियाभर के लोग यहां आते हैं। यह यूरोक का सबसे सुंदर गांव माना जाता है। इस गांव में करीब 72 झरने ऊंची पहाड़ियों से गिरते हैं। यहां की शांति और रोमांचक भरे लाइफ को जीने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, लेकिन भारी के चलते यहां की सरकार काफी परेशान हो रही है। इसके चलते गांव में एंट्री फीस लगाने की तैयारी चल रही है। आइए जानते हैं विस्तार से इस गांव के बारे में-
झरने के पास बनते हैं इंद्रधनुष लॉटरब्रुनेन गांव काफी खूबसूरत गांव है, जहां के हरे-भरे चारागाह, ऊंचे-ऊंचे पहाड लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां के 72 झरनों के पास अगर आप जाते हैं, तो आपको इसके पास इंद्रधनुष बनता हुआ दिखाई देगा। इस तरह के नजारों को देखना हर किसी के लिए काफी खास एक्सपीरियंस होता है, इसलिए दूर-दूर से इस इलाके में लोग आते हैं।
तेजी से बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या गांव में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। कहा जा रहा है कि कोरोना के खत्म होने के बाद से ही यहां आने वाले लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ गई है। बता दें कि इस गांव तक जाने के लिए एक ही सड़क है, ऐसे में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण यहां काफी ज्यादा जाम लगा रहता है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण वेनिस और क्योटो शहर की तरह ही यह गांव भी ओवर टूरिज्म का शिकार हो गया है। ऐसे में सरकार और प्रशासन इसे नियंत्रित करने के उपाय ढूंढ रही है।
हर रोज आ रहे हैं 6 हजार पर्यटक इस गांव में सिर्फ 2400 लोग रहते हैं, जहां पर हर रोज 6 हजार से भी अधिक पर्यटक आ रहे हैं। वहीं, पीक सीजन में Touristsकी संख्या 20 हजार से अधिक हो जाती है। गांव के लोगों की संख्या काफी कम है, जिसके चलते वे इतने भीड़ को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में गांव में रहने वाले लोग भी काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं।
प्रवेश शुल्क लगाने की हो रही तैयारी कहा जा रहा है कि पर्यटकों को नियंत्रित करने के लिए सरकार और प्रसाशन द्वारा एंट्री शुल्क लेने की तैयारी चल रही है। पहले चरण में यहां स्थित ब्रिएंज लेक के पास जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सेल्फी टैक्स 500 रुपये लगाया गया है। वहीं, आगे एंट्री के लिए भी यहां शुल्क लग सकता है।
Tags:    

Similar News

-->