क्यों खतरनाक है व्हेल का मृत शरीर... जानें इसके बारे में सब कुछ
व्हेल एक समुद्री मछली है और दुनिया के सबसे विशाल जीवों में से एक है। पूरी तरह से विकसित एक व्हेल मछली की लम्बाई लगभग 110 फीट और वजन 180 टन तक हो सकता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | व्हेल एक समुद्री मछली है और दुनिया के सबसे विशाल जीवों में से एक है। पूरी तरह से विकसित एक व्हेल मछली की लम्बाई लगभग 110 फीट और वजन 180 टन तक हो सकता है। जब यह विशालकाय जीव महासागरों में घूमता है तो बड़े-बड़े पनडुब्बी जहाज और समुद्री जीव इसको देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं। इतनी विशालकाय होने के बावजूद भी व्हेल इंसानो के लिए बिल्कुल भी खतरनाक नहीं होती, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हेल मरने के बाद इंसानों के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है? जी हां, व्हेल का मृत शरीर काफी खतरनाक होता है और ये एक बम विस्फोट की तरह इंसानों की मौत का कारण बन सकता है। तो चलिए आज जानते हैं कि आखिर व्हेल के मरने के बाद ऐसा क्या हो जाता है कि उसका शव खतरनाक हो जाता है और क्यों इंसानों को व्हेल के मृत शरीर से दूर रहना चाहिए ...