Cemetery Hidden Door; सर्वे करते हुए हैरान साइंटिस्ट कब्रिस्तान के अंदर दिखा सीक्रेट दरवाजा

Update: 2024-06-05 12:16 GMT
Cemetery Hidden Door; कब्रिस्तान के सर्वे के दौरान पुरात्वविद को एक सीक्रेट दरवाजा मिला है। आइए जानते हैं इसके बारे में- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के डर से कई पूंजीपति और कालाधन को छुपाने वाले कारोबारी अपने घर में सीक्रेट दरवाजा बनाते हैं, इस तरह की खबर आपने कई बार सुनी भी होगी। लेकिन क्या आपने कभी कब्रिस्तान के अंदर सीक्रेट दरवाजे के बारे में सुना है? जी हां, कब्रिस्तान का सीक्रेट दरवाजा देखकर साइंटिस्ट भी काफी ज्यादा हैरान हैं। यह दरवाजा मिस्र में धरती के गर्भ से एक रहस्य बनकर लोगों के सामने आया है।
कब्रिस्तान के सर्वे में मिला दरवाजादरअसल, पुरातत्‍वव‍िद्वा गीजा के पिरामिड के पास स्थित एक कब्रिस्‍तान का सर्वेक्षण कर रहे थे। इसी सर्वे के दौरान जमीन के अंदर उन्हें के रहस्यमय दरवाजा मिला। इस दरवाजे को देखकर हर कोई हैरान हो गया। जब विद्वानों द्वारा छानबीन की गई, तो पता चला कि यह दरवाजा करीब 4500 साल पुराना है। इस तरह के दरवाजे आजतक सामने नहीं आएं हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस दरवाजे का नाता गीजा के प‍िराम‍िड से है।
कैसे मिला सीक्रेट दरवाजा? खबरों के अनुसार, पुरातत्‍वविदों गीज़ा के पश्चिमी कब्रिस्तान के पास रडार कीhelp से सर्वे कर रहे थे, उसी दौरान उन्‍हें एक रहस्यमयी आकार नजर आया। इसमें एक प्रवेश द्वार भी था, जिसके अंदार जाया जा सकता था। इस तरह के आकार को देखकर साइंटिस्‍ट हैरान हो गए, क्योंकि उन्होंने इस तरह का स्‍ट्रक्‍चर अपनी लाइफ में कभी नहीं देखा था। खोज के दौरान पता चला कि यह एक कब्र है, जिसका निर्माण लगभग 4500 साल पहले किया गया था। यह नील नदी के पश्च‍िमी छोर पर स्‍थ‍ित है, जिसे हजारों वर्षों से सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल पुरातत्‍वविदों इसके पीछे की कहानी की खोज कर रहे हैं।
पिरामिड तैयार करने वालों की है कब्रगाह बताया जा रहा है कि यह रहस्यमयी दरवाजा जहां मिला है, वहीं पर ही गीजा पिरामिड तैयार करने वालों की कब्रगाह भी है। यहीं पर पिरामिड तैयार करने वाले राजा खुफू, उनके पर‍िवार और अध‍िकार‍ियोंं की कब्रे हैं। ऐसे में archaeologist का मानना है कि इस स्‍ट्रक्‍चर के नीचे किसी विशेष व्यक्ति की कब्र हो सकती है। यह स्ट्रक्चर जमीन से लगभग 6 फीट के नीचे हैं।
Tags:    

Similar News

-->