जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हम सभी जानते हैं कि अगर कोई पूर्व प्रेमी आपकी शादी में दिखे तो यह कितना अजीब हो सकता है. कुछ लोग जहां पिछली यादों को भूल जाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं, जबकि कुछ लोग पिछले रिश्ते में ही उलझे रहते हैं. ऐसा ही कुछ इंडोनेशिया में हुआ, जहाँ एक शख्स अपनी पूर्व प्रेमिका की शादी में पहुंची, तो वो भावुक हो गयी. जिसके बाद उसने अपने पति से पहले प्रेमी को गले लगाने की अनुमति मांगी.


इस पल को कैमरे में कैद करते हुए दुल्हन ने टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसका पूर्व प्रेमी उसे शादी की बधाई दे रहा है. जब पूर्व-प्रेमी उसे बधाई देने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है, तो दुल्हन मुस्कुराती है और अपने पति से पूछती है, "क्या मैं सिर्फ एक बार इसे गले लगा सकती हूं?" खैर, चिल दूल्हे को इससे कोई परेशानी नहीं थी और उसने अपनी पत्नी को आगे बढ़ने के लिए कहा. वह अपने पूर्व प्रेमी को गले लगाती है, जबकि दूल्हा वहीं खड़ा रहता है. जिसके बाद पूर्व-प्रेमी दूल्हे से हाथ मिलाने के लिए उसकी ओर बढ़ता है लेकिन दूल्हा भी उसके गले लग गया.


Full View


सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है और इसे तरह-तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं. कुछ लोग दूल्हे की तरह चिल थे और दुल्हन के अपने एक्स को सिर्फ गले लगाने में कोई प्रॉब्लम नहीं लगी. जबकि कुछ लोगों ने कहा कि दुल्हन को अपने खास दिन पर एक्स को गले नहीं लगाना चाहिए था.


Tags: