सोशल मीडिया पर रोजाना दूल्हा और दुल्हन (Dulha Dulhan) के वीडियो वायरल होते रहते हैं. शादी के कुछ अलग तरह के वीडियो दिखने पर लोग उसे पसंद करते हैं और शेयर करते हैं. पूरी शादी के दौरान कई सारी रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है और तमाम रस्मों को निभाया जाता है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में परंपराएं भी अलग-अलग होती हैं. कुछ ऐसा ही एक वायरल होने वाले वीडियो में भी देखने को मिला. जब मंडप में दूल्हे ने अपनी दुल्हन को गोद में उठाया. दूल्हे ने एक ऐसी ट्रिक लगाई, जिसे देखकर सभी वाहवाही करने लगे.

दूल्हे ने दुल्हन को उठाया गोद में
सोशल मीडिया पर शादी के तमाम तरह के वीडियो आते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो को देखने के बाद आप उसे जरूर शेयर करना पसंद करते हैं. इंस्टाग्राम पर बार-बार देखे जाने वाला यह वीडियो काफी अलग है. मंडप में शादी के रीति-रिवाज निभाए जा रहे होते हैं और तभी पंडितजी एक रस्म करने के लिए दूल्हे को खड़ा करते हैं. दूल्हा को कहा जाता है कि उसे अब दुल्हन को अपना स्थान देना होगा. दूल्हा खड़ा होता है और लकड़ी के पीढ़े पर बैठी दुल्हन को पीढ़े के साथ ही उठा लेता है और तुरंत अपने स्थान पर रख देता है. यह देखकर सभी मेहमान ताली बजाने लगते हैं.
सोशल मीडिया पर शादी का यह वीडियो हुआ वायरल
दूल्हे के इस ट्रिक को देखने के बाद आस-पास खड़े मेहमान तालियां बजाने लगते हैं. हालांकि, यह रस्म सभी शादियों में नहीं देखा जाता है, लेकिन कुछ शादियों में यह जरूर देखने को मिलता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम पर WeddingSaga नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया.
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्यार उसे कहते हैं, जब आप किसी के बगल में बैठकर कुछ भी न करें, लेकिन फिर भी आप पूरी तरह से खुश महसूस करते हैं. कुछ ऐसा प्यार होना चाहिए.' इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.






Tags: