वायरल वीडियो - शिकारी रह गया बैठा और शिकार हाथ से निकल गया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे

Update: 2021-02-16 17:03 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में शेर की चतुराई काम नहीं आती है। वीडियो बेहद ही हास्यास्पद है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक शेर जंगल में रास्ते पर पत्थर की आकार में अपने शरीर को रखकर घात लगा रहा है। तभी एक हिरण वहां से गुजरती है और सड़क पार कर दूसरी तरफ जाना चाहती है। हिरण खतरे से सतर्क है, क्योंकि उस स्थान पर आए दिन कोई न कोई घटना जरूर घटती है, जिसमें शेर अथवा चीता जंगली जानवरों पर आक्रमण करते हैं।

आज भी शेर सड़क पर घात लगा कर बैठा हुआ है। हालांकि, जब हिरण सड़क पर पहुंचती है, तो एक पल के लिए सहम जाती है। उसे लगता है कि शायद शिकारी जरूर ही घात लगाए बैठा होगा। इसके बाद वह इधर-उधर सिर घुमा कर देखती है। फिर भी उसे कुछ नजर नहीं आता है। तभी उसे एहसास होता है कि कोई शिकारी आसपास है और वह नजर घूमाती है, तो बीच सड़क पर पत्थर के आकार में शेर को बैठा देखती है। इसके बाद हिरण पलक झपकते ही वहां से नौ दो ग्यारह हो जाती है। वहीं, शेर सड़क पर खड़ा होकर अपने आप को कोसने लगता है कि आज फिर से उसे खाली हाथ लौटना पड़ेगा। वीडियो बेहद ही ज्ञानवर्धक है। इस वीडियो से यह सीख मिलती है कि राह चलते आगे-पीछे, दाएं-बाएं, उपर-नीचे सभी दिशाओं में देखना चाहिए।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुधा रमन ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से रीट्वीट किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 लाख 55 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 10 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने शेर की चतुराई पर अफसोस व्यक्त किया है।


Tags:    

Similar News