VIRAL VIDEO: दरियाई घोड़ों ने मगरमच्छ की लगा दी क्लास, घेरकर किया ऐसा हाल

मगरमच्छ का VIRAL VIDEO

Update: 2021-09-15 11:16 GMT
VIRAL VIDEO: दरियाई घोड़ों ने मगरमच्छ की लगा दी क्लास, घेरकर किया ऐसा हाल
  • whatsapp icon

पहले बता दें कि यह वीडियो आपको विचलित कर सकता है। ये फोटो देखते ये बात ही दिमाग में आएगी कि भाई ये मगरमच्छ इतने सारे दरियाई घोड़ों के बीच कैसे फंस गया? इसमें इतने ज्यादा दरियाई घोड़े दिख रहे हैं कि गिनने मुश्किल हो जाएं और इन सबके बीच फंसा पड़ा है एक मगरमच्छ। वो बीच-बीच में से अपना मुंह बाहर निकालता है लेकिन इतने सारे दरियाई घोड़ों के बीच फंसे होने के कारण वो निकल नहीं पाता। @RebeccaH2030 ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि दरियाई घोड़े उसपर हमला कर रहे हैं। वो उसे काट रहे हैं बेचारा मगरमच्छ उनसे बचने के लिए पानी में छटपटा रहा है।


इन्होंने कमेंट कर बताया कि आमतौप पर ऐसा होता नहीं कि दरियाई घोड़े मगरमच्छ पर अटैक करें। वो ऐसा तब ही करते हैं जब उनके अधिकार क्षेत्र को खतरा हो। हालांकि यह वीडियो कहां का है, बाद में मगरमच्छ का क्या हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं है। 
Tags:    

Similar News