VIDEO : इंसानों की तरह नदी में तैरता दिखा गिद्ध

आमतौर पर सभी ने इंसानों को नदी में तैरते हुए देखा है। लेकिन बहुत कम लोगों ने किसी ईगल को नदी में तैरते हुए देखा होगा वह भी हू-ब-हू इंसानों की तरह।

Update: 2021-10-28 06:32 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |     आमतौर पर सभी ने इंसानों को नदी में तैरते हुए देखा है। लेकिन बहुत कम लोगों ने किसी ईगल को नदी में तैरते हुए देखा होगा वह भी हू-ब-हू इंसानों की तरह। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें एक गिद्ध नदी में किसी इंसान की तरह तैरते हुए नजर आ रहा है। यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी में एक गिद्ध पानी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि गिद्ध किसी इंसान की तरह अपने पंखों का हाथों की तरह इस्तेमाल करते हुए तैर रहा है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि गिद्ध ने तैरते हुए काफी लंबा सफर तय किया होगा। देखिए वीडियो -वीडियो के आखिरी में पता चलता है कि गिद्ध ने नदी में किसी मछली को अपना शिकार बनाया था जिसे वह अपने पंजे में दबोचकर तैरते हुए नदी के किनारे लेकर पहुंचा। फिर गिद्ध ने मछली को नदी किनारे ले जाकर अपना निवाला बना लिया।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nature27_12 नाम के एक पेज ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है - यह वीडियो अलास्का का है जहां एक ईगल अपने पंख के सहारे नदी में तैर रहा है।






Tags:    

Similar News

-->