Viral Video: मनपसंद गाना नहीं बजाया तो दुल्हन ने ग्रैंड एंट्री लेने से किया मना, आगे हुआ कुछ ऐसा...

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन उस वक्त शादी में जाने से मना कर देती है

Update: 2021-08-28 04:04 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन उस वक्त शादी में जाने से मना कर देती है, जब उसके पसंद का गाना नहीं बजाया जाता। हर किसी की इच्छा होती है कि उसकी शादी धूमधाम के साथ हो। इस कारण लड़कियां अपनी शादी से कुछ दिनों पहले ही उसकी प्लानिंग स्टार्ट कर देती हैं। इसी बीच एक दुल्हन उस वक्त थोड़ा निराश हो गई जब शादी में ग्रैंड एंट्री लेते वक्त उसका मनपसंद गाना नहीं बजा। अब आप सोच रहे होंगे कि आगे क्या हुआ होगा? मनपसंद गाना नहीं बजने से दुल्हन वहीं पर रुक गई। उस दौरान वो काफी भावुक हो गई थी। परिवार के कई सदस्य दुल्हन को मनाने में जुट गए। इस बीच किसी ने इस पूरे दृश्य का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। कई लोग इसे देखने के बाद मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में दुल्हन का मनपसंद गाना न बजने से वह काफी दुखी हो जाती है और अंदर जाने से मना करने लगती है। वो काफी भावुक होते हुए कहती है - "उसे बोलो कि वही वाला गाना लगेगा। मैंने उससे बोला था।"

देखें वीडियो

दुल्हन काफी दुखी दिख रही है। तभी पीछे से परिवार के एक सदस्य की आवाज आती है - "शिवानी चलेगा चलेगा।" इस बीच परिवार के बाकी सदस्य भी दुल्हन के पास खड़े होकर कहते हैं कि थोड़ी देर में वो गाना चल जाएगा। 

दूसरा वीडियो, जिसे खुद शिवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उसमें देखा जा सकता है दुल्हन का मनपसंद गाना बज रहा है। इस बीच शिवानी काफी खुश नजर आ रही है। वहीं परिवार के बाकी सदस्य और दुल्हा भी खुश है। आपको बता दें कि दुल्हन ने जिस गाने को चुना था उसका नाम 'हे री सखी मंगल गाओ री' है।

देखें वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर कई लोग इसका लुत्फ उठा रहे हैं। वीडियो पर कई लोगों का प्यार भरा रिएक्शन आ रहा है। वहीं कई लोग इसको देखने के बाद मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News

-->