VIDEO: दुनिया के 'सबसे छोटे घोड़े' का 3 कुत्तों के साथ है पक्की दोस्ती

दोस्ती कुछ नहीं देखती बस हो जाती है। दोस्ती की खास बात यह ही है

Update: 2021-06-27 13:21 GMT

दोस्ती कुछ नहीं देखती बस हो जाती है। दोस्ती की खास बात यह ही है। जानवरों के बीच में भी गजब की दोस्ती के उदाहरण देखे जाते हैं। एक घोड़ा है… दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा, उसका नाम है Peabody, इस घोड़े की तीन कुत्तों के साथ दोस्ती हो गई है।


वो उससे भी छोटे हैं
 के मुताबिक, दोस्ती का क्यूट पार्ट ये है कि जिन तीन कुत्तों के साथ पीबॉडी की दोस्ती है वो उससे भी छोटे हैं। फेथ स्मिथ की उम्र 55 वर्ष है और वो घोड़ों को ट्रेंड करती हैं। यूएसए के सैन डियागो की रहने वाली फेथ पीबॉडी की देखभाल करती हैं। उसे उसकी मां ने रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि वो अपनी मां के थन तक भी नहीं पहुंच पाता था।
Full View

अपने तीन दोस्तों के साथ जीता है बेस्ट लाइफ
पीबॉडी 6 हफ्तों का है। उसका वजन 8 किलोग्राम है। उसकी 3 डॉग्स के साथ दोस्ती है। स्मिथ के मुताबिक, पीबॉडी इस ऐज में सबसे छोटा घोड़ा है। घोड़े कभी भी इंडोर नहीं रहते। लेकिन पीबॉडी अभी इतना छोटा है कि वो बाहर रह ही नहीं सकता जबतक वो बड़ा ना हो जाए।

स्मिथ ने किया था उसे रेस्क्यू
स्मिथ ने पीबॉडी को उसके पुराने ऑनर से रेस्क्यू किया था। उसका पुराना मालिक समझता था कि वो अंधा और बहरा है। उसने ही पीबॉडी को उसकी मां से दूर किया था। जिसके कारण उसके जबड़े में दिक्कत आ गई थी और उसका चलना भी प्रभावित हुआ था। स्मिथ ने उसे अडोप्ट किया। कुछ समय बाद वो नॉर्मल होने लगा। उसका जबड़ा ठीक हो गया। वो ठीक से चलने भी लगा।

फ्रेंच बुलडॉग्स से हो गई दोस्ती
अब पीबॉडी की दोस्ती स्मिथ के तीनों फ्रेंच बुलडॉग्स से हो गई है। वो बताती हैं कि शुरुआत में तो वो सर्वाइवल मोड में था। वो प्यार से भी डरता था। अब उसकी दोस्ती डॉग्स से हो गई है। वो उनके साथ खेलता है।
Tags:    

Similar News

-->