हम में से अधिकांश लोग एक अच्छे, गरमागरम समोसे को ना नहीं कह सकते हैं और यह एक सच्चाई है. आलू या मटर से भरा खस्ता बाहरी आवरण दिल खुश कर देता है. आजकल समोसे में मकई और पनीर, चाउमीन और कुछ अन्य प्रकार के स्टफिंग भी आते हैं. हालांकि, क्या आपने कभी भिंडी समोसे के बारे में सुना है? हां, आपने उसे सही पढ़ा है. दिल्ली के चांदनी चौक की सड़कों पर भिंडी समोसा बेचते एक शख्स का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है. इसे फेसबुक पर Food Lover नाम के एक पेज ने शेयर किया था. क्लिप में सड़क किनारे विक्रेता को भिंडी समोसा दिखाते हुए देखा जा सकता है.
Tags: