VIDEO : पेड़ से मूंगफली अलग करने के लिए शख्स ने किया Splendor Bike का इस्तेमाल, देखें देसी जुगाड़
जुगाड़ (Jugaad) से हर काम को आसान बनाया जा सकता है
जुगाड़ (Jugaad) से हर काम को आसान बनाया जा सकता है. जुगाड़ के लिए दिमाग हो तो नामुमकिन काम भी मुमकिन हो जाता है. इसके अलावा अगर किसी काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही हो तो आप जुगाड़ से उसे आसानी से और बिना मेहनत किए भी कर सकते हैं. वैसे तो आए दिन सोशल मीडिया पर जुगाड़ वाले मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन, देसी जुगाड़ का एक वीडियो जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप भी कहेंगे कि किसान भी स्मार्ट होते हैं. दरअसल, किसानों ने काम ही कुछ ऐसा किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ किसान खेत में काम कर रहे हैं और वहां उन्होंने एक स्प्लेंडर बाइक खड़ी की है, जिससे वो मूंगफली को पेड़ से अलग करने का काम कर रहे हैं. अब वो इस काम के लिए बाइक का इस्तेमाल किस तरह कर रहे हैं, वो आप वीडियो में देख सकते हैं.