डॉल्फिन देखने पानी में उतरे थे दो दोस्त, तभी अचानक दिखी विशालकाय मछली, फिर...

एक विशालकाय सनफिश को कैलिफोर्निया की लगुना बीच पर एक पैडलबोर्डर्स ने तैरते हुए देखा है।

Update: 2021-12-15 03:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एक विशालकाय सनफिश को कैलिफोर्निया की लगुना बीच पर एक पैडलबोर्डर्स ने तैरते हुए देखा है। उन्होंने इसे सबसे बड़ी सनफिश में से एक बताया और कहा कि पानी में डूबने से पहले वही 30 मिनट तक उनके साथ रही। मछली की सटीक लंबाई का पता नहीं चला है लेकिन पैडलबोर्ड की लंबाई 14 फीट है। इसलिए तस्वीरों से लगाए गए अनुमान के अनुसार सनफिश के 9 से 10 फीट लंबे होने की संभावना है।

लाइव साइंस से बात करते हुए पैडलबोर्डर्स ने इसकी जानकारी दी है। अगर अनुमानित लंबाई सही है तो यह अब तक की सबसे भारी बोनी फिश से ज्यादा लंबी है। गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड्स के अनुसार 1996 में जापान के तट से एक बंप-हेड सनफिश को पकड़ा गया था जिसकी लंबाई 8.9 फीट थी और वजन 2,300 किलोग्राम था। हालांकि लगुना बीच की सनफिश उतनी लंबी नहीं है जितनी उत्तरी अफ्रीका के तट पर पकड़ी गई एक जंबो साइज फिश थी।
डॉल्फिन देखने पानी में उतरे थे दोनों दोस्त
लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में पकड़ी गई उस मछली की लंबाई 10.5 फीट और वजन 2000 किग्रा था। मछुआरों ने इसके बारे में बताया था जिन्होंने इसे पानी में वापस छोड़ दिया था। लगुना बीच पर मछली को देखने वाले पैडलबोर्डर्स में से एक रिच जर्मन कहा कि 2 दिसंबर को दिखी ग्रे कलर की सनफिश बहुत शांत और अद्भुत थी। जर्मन और उनके दोस्त मैट व्हीटन दरअसल डॉल्फिन को देखने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन जब वे मेन बीच से 600 फीट दूर पहुंचे तो उन्हें सनफिश दिखाई दी।

एक बार में 300 मिलियन अंडे देती है सनफिश
जर्मन ने मेल में लाइव साइंस को बताया कि मैंने उन्हें कई बार देखा है इसलिए मुझे पता था कि यह क्या है। लेकिन आमतौर पर सनफिश तट से बेहद दूर होते हैं और उनका आकार इतना बड़ा नहीं होता। मादा सनफिश एक बार में 300 मिलियन (30 करोड़) अंडे तक दे सकती है, किसी भी ज्ञात कशेरुकी प्रजातियों में से सबसे अधिक। बड़ी होने पर सनफिश अपनी चौंका देने वाली आंखों, विशालकाय सिर और लंबे पंख के लिए जानी जाती है जिसे कभी-कभी पानी की सतह पर तैरते समय शार्क समझ लिया जाता है।


Tags:    

Similar News

-->