जनता से रिश्ता वेबडेस्क।   बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। क्या बच्चे क्या बड़ा हर कोई नोरा के डांस मूव्स का दीवाना है। नोरा की इन्हीं दीवानों में एक 10 साल की बच्ची का कारनामा सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस बच्ची ने नोरा के गाने पर ऐसा डांस दिखाया कि लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यूपी के इलाहबाद में जन्मी 10 साल की गुनगुन मिश्रा ने बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते 2 के पेपी सांग कुसु कुसु पर सनसेशन डांस किया है। गुनगुन के इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर तकरीबन पांच लाख व्यूज आ चुके हैं और यह सिलसिला जारी है। आप इस वीडियो को गुनगुन मिश्रा चैनल पर देख सकते हैं।
गुनगुन बताती है कि उसे जब भी मौका मिलता है वो नोरा के किसी भी गाने पर डांस करने लगती है। गुनगुन नोरा को अपना आदर्श मानती है। नोरा की तरह एक दिन बॉलीवुड में नाम कमाना चाहती है। इसलिए अधिक से अधिक समय नोरा की तरह बेली डांस की प्रैक्टिस करती रहती है।
Full View
गुनगुन के इस जबरदस्त डांस को देखकर आप भी वाह कहेंगे। इतनी कम उम्र में गुनगुन के डांसिंग टैलेंट ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। आप भी देखिए 10 साल की प्यारी बच्ची का जबरदस्त डांस.

न्यूज़ क्रेडिट: livehindustan

Tags: