दुनिया का सबसे शांत कमरा, दिल की धड़कन और हड्डियों की आती हैं आवाजें

काम के दौरान शांति हम सभी को पसंद है। शांत वातावरण में मन एकाग्र रहता है, जिसके चलते किसी भी कार्य को करने में आसानी होती है

Update: 2021-09-10 06:36 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। काम के दौरान शांति हम सभी को पसंद है। शांत वातावरण में मन एकाग्र रहता है, जिसके चलते किसी भी कार्य को करने में आसानी होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया के सबसे शांत कमरे के बारे में बताने वाले हैं। ये कमरा कहीं और नहीं बल्कि माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस में है। ये रूम इतना शांत है कि इसमें जाने के बाद आपको अपने खून की आवाजें सुनाई देने लगेंगी। ये जगह बाहरी शोरगुल से बिल्कुल शांत है।

इसी वजह से इस रूम को दुनिया की सबसे शांत जगहों में गिना जाता है। इसे काफी अच्छे से डिजाइन किया गया है, ताकि बाहर का हल्का सा भी शोर अंदर ना आए। यही नहीं इस कमरे के भीतर प्रवेश लेने के बाद आपको अपनी हार्ट बीट की आवाजें भी सुनाई देंगी। आप यहां पर अपनी हड्डियों की रगड़ने की आवाजें भी सुन सकते हैं। इन्हीं कारणों के चलते ये कमरा अक्सर सुर्खियों में बना रहता है।  

एक रिपोर्ट की मानें तो इस कमरे के भीतर चलने पर हड्डियों के रगड़ने की आवाजें सुनाई देती हैं। देर तक बैठे रहने पर दिल की धड़कन सुनाई देने लगती है। ये कमरा अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित माइक्रोसॉफ्ट के हेडक्वार्टर में है। इस रूम के भीतर कई खास चीजों को शामिल किया गया है, जो बाहर के शोर को अंदर प्रवेश नहीं लेने देते। 

इसके अलावा अंदर की आवाजों को खत्म करने के लिए कई खास उपकरण लगाए गए हैं। अगर आप इस कमरे के भीतर जरा सी भी आवाज करेंगे तो उसका बहुत तेज शोर आपको सुनाई देगा। इसी वजह से इसको एनेकोइक रूम भी कहा जाता है। इस रूम को हुंडराज गोपाल ने डिजाइन किया है।

हुंडराज गोपाल के मुताबिक रूम में प्रवेश करने के बाद कान में कुछ अजीब सी आवाजें आने लगती हैं और बहरापन जैसा लगने लगता है। गोपाल कहते हैं - "हमारे कान हमेशा किसी न किसी प्रकार की ध्वनि को सुनते रहते हैं। कान के पर्दों पर हमेशा हवा का दबाव बना रहता है। वहीं जब आप इस रूम में प्रवेश करते हैं, तो हवा का प्रेशर न के बराबर हो जाता है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते रूम में अंदर आने के बाद बहरापन जैसा महसूस होता है।"

इस कमरे की डिजाइनिंग को काफी अनोखे अंदाज में किया गया है। इसे कंक्रीट और स्टील की छह परतों से बनाया गया है। इस रूम को बनाने में करीब डेढ़ साल से भी ज्यादा का वक्त लगा। इसी वजह से रूम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे शांत कमरे के रूप में शामिल है। 

Tags:    

Similar News