इस लड़की का गाना सुन यूजर ने किया अजीबो- गरीब कमेंट...वायरल हुआ वीडियो

कोरोना काल में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए मास्क पहनना और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है

Update: 2020-12-04 13:29 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोरोना काल में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए मास्क पहनना और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है। साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना भी जरूरी है। डॉक्टर्स इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी से लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग कोरोना वायरस को लेकर जागरूक नहीं है। इसका प्रमाण सोशल मीडिया पर मिलता है। जहां कोरोना वायरस को लेकर मीम्स बनाए जाते हैं।इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग कोरोना से संबंधित मीम्स बना रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक मलयालमी लड़की किसी ऑडिशन में गाना गा रही है। इस गाने को लड़की एक स्वर में गाती है, जिसे देख लोग प्रशंसा करने के बजाय कोरोना वायरस से जोड़ने लगे हैं।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने रीट्वीट किया है

इस वीडियो को सेवा अधिकारी Arun Bothra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से रीट्वीट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-इस मंत्र का रोज आँखे बंद करके, ऊंची आवाज में और स्पष्ट उच्चारण के साथ 11 बार जाप करने से कोरोना नहीं होता। पक्की बात है। Arun Bothra के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 24 हजार से अधिक बार देखा गया है और तकरीबन 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने लड़की की तारीफ की है। हालांकि, कुछ लोग गाने की तुलना कोरोना वैक्सीन से भी करने लगे हैं। एक यूज़र ने लिखा है-'गो कोरोना गो' ही ठीक है...। एक अन्य यूजर ने लिखा है-सर , करोना से तो फिर भी बचा जा सकता है पर ग्यारह बार इस मन्त्र के जाप के बाद वेंटिलेटर भी किसी को बचा नहीं पायेगा।


Similar News