जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ट्रेन की पटरियों पर अक्सर जंगली जानवर जंगल के एक हिस्से से दूसरे में जाते समय कट जाते हैं. छोटे जानवरों से लेकर विशालकाय हाथी तक इन ट्रेन एक्सीडेंट्स में मारे जाते हैं. तेजी से खत्म हो रहे हाथी कितने जरूरी हैं, ये बात ट्रेन चला रहे एक लोकोपायलट ने अपनी सूझबूझ से बता दी है. उसने एक हाथी को बचाने के लिए वो काम किया, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को होगी. ट्रेन में मौजूद दोनों लोको पायलट ने ट्रैक के किनारे अचानक एक बड़े टस्कर (हाथी) को देखा. जिसके बाद उन्होंने चलती ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाए, ताकि हाथी को कुछ ना हो.

हाथी को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाने वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. वीडियो में एक हाथी ट्रैक के किनारे घांस खाता दिख रहा है और ट्रेन के अंदर से लोको पायलट, हाथी-हाथी… कहते दिख रहे हैं. फिर ट्रेन को करीब आता देख हाथी भी रास्ते से हट जाता है और जंगल की ओर निकल जाता है. ये घटना पश्चिम बंगाल के नागरकता-चल्सा के बीच की है.

ट्रेन को रोककर लोको पायलटों ने बेहद सराहनीय काम किया है. जिसकी अब चारों तरफ हो रही है. वीडियो को नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के अलिपुरदार डिविजन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया था. ट्वीट में बताया गया कि ये ट्रेन 03150Dn KanchanKanya Exp spl थी. जिसे लोको पायलट श्री डी.डोराई और असिस्टेंट लोको पायलट श्री पी. कुमार चला रहे थे. उन्होंने अचानक से जब ट्रैक पर एक हाथी को देखा तो तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन कंट्रोल में रखा. उनकी सूझबूझ से ही आज हाथी की जान बच गई.

Tags: