जनता से रिश्ता वेबडेस्क| राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को राजनीति से ज्यादा उनके लुक्स के लिए जाना जाता है.

तेज प्रताप यादव हमेशा अलग अंदाज में दिखते हैं. कभी भगवान कृष्‍ण तो कभी शिव जी के अवतार में नजर आते हैं. उनके फैंस को उनके ये लुक्स काफी भाते भी हैं. 
अब फिर से तेज प्रताप का एक अलग लुक दिखा है, जो काफी वायरल भी हो रहा है. इस लुक को खुद तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 
इस लुक में वो एक मंदिर परिसर में दिख रहे हैं. पीली धोती पहनी है, हाथ में माला है. बैकग्राउंड में राधा व कृष्ण का भजन चल रहा है.
फोटो शेयर करते हुए तेज प्रताप ने लिखा है, #radhe
देखें पोस्ट
बता दें कि कुछ समय पहले तेज प्रताप ने शिव भक्ति में लीन वीडियो पोस्‍ट किया था.
पहले भी वो इस तरह के वीडियोज पोस्ट करते रहे हैं-


Tags: