जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अपने बचपन में हर किसी ने अपने बचपन में प्यासे कौए वाली कहानी जरूर सुनी या पढ़ी होगी, जिसमें एक प्यासा कौआ अपनी प्यास बुझाने के लिए दिमाग का इस्तेमाल करता है और अपनी चोंच से छोटे-छोटे पत्थर लेकर घटे में डालता है जिससे पानी ऊपर आ जाता है और कौआ पानी पीकर चला जाता है. शायद इसी कहानी के बाद ही कौवे की गिनती दुनिया के सबसे समझदार पक्षियों में होने लगी. ऐसा ही एक कौवे का समझदारी और मेहनत वाला वीडियो एक बार फिर चर्चा में है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक कौआ गिलास के अंदर रखी चीज के लिए काफी जद्दोजहत करता हुआ नजर आ रहा है. इसके लिए वो वहां मौजूद एक छोटी सी लकड़ी का सहारा लेता है. वो कोशिश करता रहता है. आखिरकार अंत में उसकी मेहनत रंग लाती है और वह लक्ष्य को पाने में कामयाब हो जाता है.

ये देखिए वीडियो

इस मजेदार वीडियो को आईएएस अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है. बता दें कि इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक बीस हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और अपना-अपना रिएक्शन कमेंट्स के जरिए दिए जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है. यही वजह है कि कई लोगों इस पर मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने कहा, ' कई लोगों के Iq लेवल को हरा दे.' दूसरे यूजर ने लिखा, ' मेहनत कभी बेकार नहीं जाती.' एक अन्य यूजर ने कमेंट लिखा, ' लगता है इस पक्षी ने पीएचडी कर रखी है ऑक्सफोर्ड से.' इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए.





Tags: