शख्स ने 140 मीटर ऊंची इमारत पर किया ऐसी खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोगो की कपी रूह

इस दुनिया में कई लोग ऐसे है जो स्टंट करने का शौक रहते है। कुछ लोग बाइक और साइकिल के साथ खतरनाक कलाबाजी दिखाते है।

Update: 2021-01-19 11:53 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इस दुनिया में कई लोग ऐसे है जो स्टंट करने का शौक रहते है। कुछ लोग बाइक और साइकिल के साथ खतरनाक कलाबाजी दिखाते है। सोशल मीडिया पर इस प्रकार के ढे़रों वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। ये लोग अपनी जान को हथेली पर रख खतरना स्टंट करते है। कई बार यह कलाबाजी दिखाना काफी महंगा साबित पड़ा जाता है। हाल ही में एक बंदा साइकिल के साथ कलाकार करने का वीडियो सामने आया है। इस बंदे ने साइकिल को 140 मीटर ऊंची इमारत पर चढ़ा दी। इस दौरान उसने अपने पैरों को जमीन पर नहीं रखा। सोशल मीडिया पर यह खूब खूब देखा जा रहा है।

140 मीटर ऊंची इमारत पर चढ़ाई साइकिल
एक रिपोर्ट के अनुसार यह शख्स फ्रांस का बताया जा रहा है। Aurelien Fontenoy ने साइकिल के साथ ऐसा करतब किया कि देखने वाले हैरान रह गए। सभी यह सोचने के लिए मजबूर है कि आखिरकार इस बंदे यह यह कारनामा कैसे किया। फ्रेंच माउंटेन बाइकिंग चैंपियन ने यह कारनामा पूरा करने में 30 मिनट का समय लिया। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि उन्होंने पेरिस में स्थित एक 140 मीटर ऊंची इमारत पर साइकिल चढ़ाई। सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने एक बार भी अपने पैरों को जमीन पर नहीं रखा। उन्होंने इमारत की छत तक पहुंचने के लिए 33 फ्लोर और 768 सीढियां चढ़ीं।
लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस अनोखे वीडियो को देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। Aurelien को साइकिल के साथ गजब के स्टंट करना बहुत पसंद है। वह सोशल मीडिया पर अपने करतब के वीडियो शेयर करते रहते है। लेकिन उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स खूब लाइक और दिल खोलकर कमेंट कर रहे है। लोग इनके धांसू स्टंट देखकर घबरा जाएंगे, साइकिल के साथ खेलना कोई इनसे सीखे!, संतुलन बनाने में हैं माहिर, यह बच्चों का खेल नहीं है, कभी-कभी गड़बड़ भी हो जाती है! इस प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे है। आप सभी से अपील है कि इस प्रकार के स्टंट कोई भी अकेले में या घर पर नहीं करें। ऐसा करना खुद की जान के साथ खिलवाड़ करना है। इस दौरान किसी भी प्रकार का हादसा हो सकता है।


Tags:    

Similar News