सड़क पर लेट लेट कर लोगों ने किया डांस...देखें VIDEO

डांस वो कला है जो आपका स्ट्रेस कम करती है और खुशी प्रदान करती है। दुनिया में हर खुशी के मौके पर लोग डांस करते हैं।

Update: 2021-07-03 13:08 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    डांस वो कला है जो आपका स्ट्रेस कम करती है और खुशी प्रदान करती है। दुनिया में हर खुशी के मौके पर लोग डांस करते हैं। लेकिन ये डांस अलग अलग तरह से होते हैं। इंडिया की शादियों में आपने नागिन डांस तो देखा ही होगा, इस बार आपको एनकाउंटर डांस देखिए। इस खास डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। इस डांस के दौरान डांसरो पर जो मस्ती चढ़ी है इसे देखकर लोग खुद मस्ती के मूड में आ गए हैं।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर GiDDa नामक पेज पर शेयर किया गया और यहां जो बच्चे मस्ती में आकर डांस कर रहे हैं उसे देखकर लोग खुद मस्ती में आ गए हैंइस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लड़के और बच्चे डीजे पर जमकर डांस कर रहे हैं। डांस में दौरान वो बंदूक चलाने के करतब कर रहे हैं। एक लड़का तो चप्पल से बंदूक बनाकर डांस कर रहा है। स़ड़क पर लेट लेट कर डांस कर रहे इन लड़कों को देखकर लोग अचंभा कर रहे हैं कि ऐसे कौन डांस करता है।
वीडियो को अब तक नौ हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं औऱ देखे जाने का ये सिलसिला जारी है।कुछ यूजर पूछ रहे हैं कि ये कैसा डांस है। एक यूजर ने पूछा है कि ये कौन सी बीमारी है। जबकि दूसरे ने पूछा है कि कौन हैं ये लोग कहां से आते हैं।




Tags:    

Similar News

-->