रिक्शे पर घूमते नजर आए पाक PM इमरान खान! क्या हैं VIDEO की सच्चाई?

Update: 2021-01-19 08:50 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है. इनमें कुछ वीडियो फनी होते हैं, तो कुछ हैरान करने वाले होते हैं. इस दौरान कभी आम इंसान की चर्चा होती है, तो कभी सेलिब्रिटी भी छाये रहते हैं. इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के 'प्रधानमंत्री इमरान खान' का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है. हालांकि, इस वीडियो में ना तो वो भाषण दे रहे हैं और ना ही कोई मीटिंग कर रहे हैं. बल्कि, एक 'रिक्शे' पर घूमते नजर आ रहे हैं. तो आइए, जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कह रहा है कि देखो रिक्शे पर इमरान खान घूम रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह मामला पाकिस्तान के सियालकोट का है. एक शख्स अपनी गाड़ी से कहीं जा रहा था तभी उसकी नजर एक रिक्शे पर पड़ी. रिक्शे में बैठा शख्स उसे पाक पीएम इमरान खान लगा. उसने तुरंत वीडियो बनाना शुरू कर दिया और पाक पीएम इमरान खान रिक्शे में बैठे हैं.
ये है वायरल वीडियो की सच्चाई
अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो धीरे-धीरे वायरल हो रहा है. लेकिन, आपको बता दें कि वायरल वीडियो में जो शख्स रिक्शे में बैठा है वह पाक पीएम इमरान खान नहीं है. बल्कि, उसकी शक्ल और कद-काठी इमरान खान से मिलती है. लिहाजा, आप इस वीडियो को देखकर भरोसा नहीं करें कि रिक्शे में बैठा शख्स पाक पीएम हैं. यहां आपको बता दें कि इससे पहले भी इमरान खान को लेकर एक वीडियो और वायरल हो चुका है.



Tags:    

Similar News