शख्स ने 'जूली जूली' पर किया धांसू डांस, वायरल हुआ VIDEO

सोशल मीडिया पर एक ताऊ ने अपने कातिलाना डांस से तहलका मचा दिया है।

Update: 2023-03-15 12:17 GMT
सोशल मीडिया पर एक ताऊ ने अपने कातिलाना डांस से तहलका मचा दिया है। ताऊ के धांसू डांस की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। ताऊ हूबहू मिथुन दा के अंदाज में डांस कर रहे हैं। ताऊ का उत्साह, उमंग और ऊर्जा देखने लायक है। एक पल के लिए ऐसा नहीं लगता है कि ताऊ थके हैं। उनकी शारीरिक संरचना देख लगता है कि उनकी उम्र 45 से ऊपर है। इसके बावजूद अपने आप को फिट रखने में कामयाब हैं। इसका प्रमुख कारण डांस है। इससे शारीरिक एक्टिविटी होती है। इस वजह से ताऊ 40 की उम्र में ठुमके लगा रहे हैं।
इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक ताऊ (शख्स) जूली जूली गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में ताऊ फॉर्मल पैंट और शर्ट में हैं। वहीं, ताऊ ने स्लीपर या जूते नहीं पहने हैं। नंगे पांव डांस कर रहे है। फर्श गीला है। इससे पता चल रहा है कि बारिश हुई है। ऐसा भी हो सकता है कि ताऊ किसी पार्क में डांस कर रहे हैं।
वीडियो के बैकग्राउंड में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग हैं। इससे यह भी जाहिर हो रहा है कि यह वीडियो मेगा सिटी मुंबई में रिकॉर्ड की गई है। जैसे ही जूली-जूली गाने का ट्यून शुरू होता है। उसी समय ताऊ के पैर थिरकने लगते हैं। इसके बाद ताऊ रिदम में आ जाते हैं और गाने के हर बोल पर नॉन स्टॉप बॉडी मूव कर धांसू डांस करते हैं।
इस वीडियो को 'Tanu Priya' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 7 मार्च को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसके लिए कैप्शन में होली का जिक्र किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
Tags:    

Similar News