Bullfighting के दौरान किस्मत ने बचा ली युवक की जान, नज़ारा देख सन्न हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे

Update: 2021-05-31 13:27 GMT

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में यह कहावत चरितार्थ साबित होती है कि मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी शहर में Bullfighting (बैलों की लड़ाई) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। लोग चियर्स कर प्रतिभागियों का हौसलाअफजाई कर रहे हैं।

इस बीच रेफरी सिटी बजाकर खेल शुरू करने की अनुमति देता है। तभी फाटक को खोल दिया जाता है। सभी बैल सरपट सड़क पर दौड़ते हैं और विरोधी लोगों (काले टी शर्ट पहनें) पर हमला करना शुरू कर देते हैं। एक व्यक्ति जान बचाकर भागने की कोशिश करता है। इस दौरान वह सड़क किनारे स्थित मकान से टकरा जाता है। ऐसा लगता है कि मानो बैल ने टक्कर मार दी है।
हालांकि, इस समय से व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है। व्यक्ति लगभग मौत की मुंह से बाहर निकल आता है। सबसे पहले बैल दीवार से टकराकर चारों खाने चित हो जाता है। इसके बाद व्यक्ति एक अन्य बैल की टक्कर से सड़क पर असहाय स्थिति में गिर जाता है। तभी दूसरा सांढ़ आकर पहले सांढ़ को पटकनी दे देता है। इस दौरान व्यक्ति को जान बचाने के लिए समय मिल जाता है। वह फुर्ती से खड़ा होकर दर्शक दीर्घा में जाने लगता है कि तभी एक और सांढ़ उसे जोर से मारने की कोशिश करता है। तब तक व्यक्ति शारीरिक संतुलन बना लेता है और छलांग लगाकर दर्शक दीर्घा में जा पहुंचता है। इस तरह से किस्मत के सहारे व्यक्ति की जान बच जाती है।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सौ से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर व्यक्ति की आलोचना की है।

Similar News