जानिए मुस्लिम देश ब्रुनेई की कई ऐसी दिलचस्प बातें, जिसे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

दुनिया में सभी देशों में अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं। किसी देश के रीति-रिवाज और परंपराएं उसको दूसरे देशों से अलग बनाती है।

Update: 2021-11-03 08:23 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  दुनिया में सभी देशों में अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं। किसी देश के रीति-रिवाज और परंपराएं उसको दूसरे देशों से अलग बनाती है। ऐसा ही दुनिया का एक मुस्लिम देश है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। मुस्लिम देश ब्रुनेई की कई ऐसी दिलचस्प बातें हैं जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा।

दुनिया के अमीर देशों में ब्रुनेई की भी गिनती होती है। अमीर देशों के लोग अपने रहने के लिए अच्छे बंगले बनाते हैं और इसके साथ ही कई लग्जरी गाड़ियां भी रखना पसंद करते हैं। लेकिन ब्रनेई के लोगों की पसंद ठीक इसके उलट है। ब्रनेई के लोगों की पसंद के बारे में जानकर आपको तो हैरानी होगी और यकीन भी नहीं होगा। आप कहेंगे कि क्या किसी देश के लोग ऐसा भी कर सकते हैं, लेकिन हम जो आपको बताने जा रहे हैं वो बिल्कुल सच है। आईए जानते हैं ब्रुनोई की अजीबोगरीब और दिलचस्प बातें...
ब्रुनेई के लोगों की पसंद
यहां के लोगों को घरों से ज्यादा अपने पास लग्जरी गाड़ियां रखना पसंद है। इस देश में घरों से अधिक गाड़ियां हैं। यहां पर अभी भी राजा का शासन है। दुनिया के कई देशों की तरह ब्रुनेई पर भी अंग्रेजों का राज था। यह देश 1 जनवरी 1984 में आजाद हुआ था। इस देश के रिवाज के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। यहां पर दीवारों पर पत्नी की फोटो लगाई जाती है। इसके साथ ही यहां पर यहां के सुल्तान की भी फोटो लगी होती है।
जानिए क्या है खान पान
यहां के लोगों का खान पान भी बाकी लोगों से अलग है। यहां पर लोग फास्ट फूड खाने से बचते हैं। इसकी वजह से आपको यहां पर फास्ट फूड के रेस्टोरेंट भी इक्का-दुक्का ही दिखाई देते हैं। बताया जाता है कि ब्रुनेई में लोगों को कारें इतनी पसंद हैं कि यहां पर घरों से ज्यादा गाड़ियां हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक हजार के लोगों के बीच करीब 700 कारें हैं। सबसे खास यह है कि यहां तेल के दाम काफी कम है और परिवहन टैक्स भी बेहद कम है।
ब्रुनेई के राजा दुनिया के सबसे अमीर राजाओं में शामिल हैं। साल 2008 में एक रिपोर्ट आई थी जिसके मुताबिक राजा की सम्पत्ति करीब 1363 अरब रुपये थी। उनको गाड़ियों का इतना शौक है कि उन्होंने अपने पास 7000 कारें रखी हैं। उन्होंने अपनी निजी कार में सोना जड़वाया हुआ है। वह 700 कमरों वाले महल में रहते हैं।




Similar News