जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सुहाने मौसम में अपने हमसफर के साथ लॉन्ग ड्राइव (Long Drive) पर जाने का मजा ही कुछ और होता है. ऐसे में जरा सोचिए ड्राइविंग (Driving) करते समय अगर आपके कार के सामने वाले शीशे पर अचानक से कोई जहरीला सांप (Venomous Snake) आ जाए तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है कि सांप (Snake) को देखकर आपके लॉन्ग ड्राइव का मजा किरकिरा होने के साथ-साथ डर के मारे आपका हाल भी बुरा हो सकता है. एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें ड्राइविंग करते समय अचानक कार के सामने वाले शीशे पर जहरीला सांप आ गया. करीब 6 फीट के इस सांप को गाड़ी के फ्रंट स्क्रीन पर देख गाड़ी के भीतर बैठे लोगों के होश उड़ गए.

बताया जा रहा है कि वीडियो ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वींसलैंड का है. जहां चलती गाड़ी के बोनट में से निकलकर अचानक एक जहरीला सांप कार के फ्रंट शीशे पर आ जाता है. करीब 6 फीट लंबे जहरीले सांप को अचानक सामने देखकर कार में बैठे लोग चीख पड़ते हैं. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया: Lettuce पैक में दुर्लभ जहरीले सांप को देख उड़े परिवार के होश, उसके बाद जो हुआ उसे जानकर दंग रह जाएंगे आप
देखें वीडियो-
Full View

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कार ड्राइव कर रहा है और अचानक उसकी कार के फ्रंट स्क्रीन पर एक विशालकाय सांप आ जाता है. सांप को देखते ही कार चला रहे शख्स ने विंडस्क्रीन वाइपर चला दिया, लेकिन कुछ देर तक सांप यहां से वहां करता रहा और सामने के शीशे से हटा नहीं. हालांकि कुछ देर बाद सांप दूसरी साइड चला गया, तब जाकर गाड़ी के भीतर बैठे लोगों ने राहत की सांस ली.


Tags: