औरतों के बीच कूड़े को लेकर हुई लड़ाई... वीडियो में देख सकते है आप

कहते हैं कि हरियाणवी (Haryanvi) लहजे में बात कर पाना सबके बस की बात नहीं होती. हरियाणवी टोन कुछ ऐसा होता है

Update: 2021-09-10 13:57 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   कहते हैं कि हरियाणवी (Haryanvi) लहजे में बात कर पाना सबके बस की बात नहीं होती. हरियाणवी टोन कुछ ऐसा होता है कि सिर्फ उस राज्य के निवासी लोग ही मजे से बात कर पाते है. उन्हें सुनने वालों को कुछ ऐसा एहसास होता है मानो वो सामने वाले को डांट रहे हैं. हालांकि, इस हरियाणवी लहजे को लोग बेहद पसंद करते हैं. हरियाणवी टोन वाली कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में बनी हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग भी उनके जैसे ही नकल करने लग जाते हैं.

Haryanvi औरतों के बीच हुई लड़ाई
बॉलीवुड फिल्म 'तनु वेड्स मनु 2' (Tanu Weds Manu 2) में एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हरियाणवी (Haryanvi Video) टोन में अपना दूसरा किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. बता दें कि यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो हरियाणवी औरतें आपस में भिड़ पड़ी. दोनों ही औरतें घर के बाहर रखे गए कूड़े को लेकर आपस में भिड़ गई. यूट्यूब पर इस वीडियो लोगों ने खूब पसंद किया गया.
यूट्यूब पर 15 लाख से ज्यादा आए व्यूज
बताते चले कि यूट्यूब पर इस वीडियो को Fights of Haryanvi People के कैप्शन के साथ शेयर किया गया है. इसमें सिर्फ यह दिखलाया गया है कि जब हरियाणवी लोग आपस में भिड़ते हैं तो क्या हाल होता है. भले ही यह वीडियो एक्टर्स द्वारा शूट किया गया हो, लेकिन असल जिंदगी में कुछ ऐसा ही हरियाणा राज्य में देखने को मिलता है. यह वीडियो हरियाणवी लोगों की एक झलक है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. 15 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है.
वीडियो में लोगों को भाया हरियाणवी अंदाज
बता दें कि इस वीडियो को राखी लोहचाब व्लॉग्स (Rakhi Lohchab Vlogs) नाम के चैनल पर अपलोड किया गया. इस वीडियो में हरियाणवी अंदाज (Haryanvi Style) दिखाने वाली खुद राखी लोहचाब (Rakhi Lohchab) हैं. लोग इस हरियाणवी छोरी को खूब पसंद करते हैं


Full View


Tags:    

Similar News