दादा पोती के डांस ने सोशल मीडिया मचाया धमाल...देखें VIDEO

डांस दिल को सुकून देने वाली चीज है। जब मन खुश हो जाए तो लोग डांस करते हैं

Update: 2021-07-01 11:57 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क  |   डांस दिल को सुकून देने वाली चीज है। जब मन खुश हो जाए तो लोग डांस करते हैं। और जोड़ीदार मिल जाए तो डांस का मजा दोगुना हो जाता है। और अगर पार्टनर दादा पोती हो तो इसे लेकर लोगों का भावुक होने जायज हो जाता है। यूं भी दो अलग अलग पीढियों का एक साथ डांस करना इस बात का सबूत है कि दोनों अब भी एक दूसरे के साथ जुड़ी हुई हैं।

दादा पोती का ये शानदार डांस वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है। इस वीडियो में एक लड़की अपने दादा के साथ बेस्टीज गाने पर डांस करती दिख रही है। दादा यूं तो कमजोर हैं लेकिन अपनी पोती के साथ डांस करने का मौका वो छोड़ना नहीं चाहते इसलिए वो जोशो खरोश से कदम से कदम मिलाकर डांस कर रहे हैं।

इस वीडियो को dsbajaj236 नामक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा है - बर्थडे स्पेशल, इसे देखकर लगता है कि दादा जी को बर्थडे पर ये प्यारा सा तोहफा दिया गया है
वीडियो में लड़की के साथ दादाजी का डांस देखकर लोग निहाल हुए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है - ये खजाना है। दूसरे यूजर ने इसे अनमोल बताया है। कई यूजर की नजर में ये रिश्तों का क्यूट तोहफा है जिसे नई पीढ़ी अपनी पिछली पीढी के साथ बांट रही है।
इस वीडियो को अब तक 40 हजार लोग देख चुके हैं और देखे जाने का ये सिलसिला जारी है।






Tags:    

Similar News

-->