चिंपैंजी ने की ऐसी एक्सरसाइज, लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Update: 2021-01-08 06:05 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेसक| सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। जैसा कि हम सब जानते हैं कि चिंपैंजी इंसानों की हरकतों को कॉपी करने में माहिर होता है। इस खूबी के चलते चिंपैंजी को वनमानुष भी कहा जाता है। वीडियो में चिंपैंजी ने अजीबोगरीब किस्म में एक्सरसाइज की है जो बेहद हास्यास्पद है। आमतौर पर इस एक्सरसाइज को शीर्षासन कहा जाता है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी चिड़ियाघर में केयर टेकर जानवरों के साथ मस्ती कर रही हैं। इस दौरान वह जानवरों को एक्सरसाइज करना भी सिखाती हैं। हालांकि, चिंपैंजी एक्सरसाइज करना सीख चुका है। इस बात की पुष्टि वीडियो से होती है, जिसमें वह चिड़ियाघर में केयर टेकर की तरह शीर्षासन कर रहा है।

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि चिंपैंजी औरचिड़ियाघर में केयर केयर के बीच शीशे की दीवार है और दोनों सांकेतिक भाषा में 1 2 3 कहकर एक्सरसाइज करने लगते हैं। इसमें दोनों पलक झपकते अपने सिर को नीचे और पैरों को ऊपर कर एक दूसरे के पैरों को टच कर शीर्षासन की मुद्रा में आ जाते हैं। इस पोज के बाद दोनों ताली बजाकर पहली मुद्रा में आ जाते हैं। वहीं, ज़ू ट्रेनर पानी की बोतल अपनी हाथ में लेती हैं, तो चिंपैंजी जमीन पर कुछ ढूंढने की कोशिश करता है, लेकिन उसे कुछ मिलता नहीं है, तो वह ज़ू ट्रेनर को गौर से देखने लगता है। वीडियो बेहद दिलचस्प है।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-कमाल है, क्या जानवरों को हमारे मनोरंजन के लिए पिंजरों में रहने की जरूरत है? जानवरों को जंगल में ही रहना चाहिए। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने चिंपैंजी की तारीफ की है। हालांकि, कुछ लोगों ने जू को बंद करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि जानवरों को जीने की आजादी मिलनी चाहिए।


Tags:    

Similar News

-->