Kedarnath: केदारनाथ में आया एवलांच, डरावना वीडियो सामने आया

देखें वीडियो.

Update: 2024-06-30 10:35 GMT
देहरादून: उत्तराखंड का मौसम बदला हुआ है। इस दौरान केदारनाथ से एक भयावह तस्वीर सामने आई है। यहां गाधी सरोवर के ऊपर हिमस्खलन हुआ और बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते भरभराकर नीचे आ गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
घटना रविवार की है। जब यह घटना हुई तो केदारनाथ मंदिर के पास से किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। यहां बर्फ से ढका पहाड़ अचानक भरभराकर कर गिरता हुआ साफ देखा जा सकता है। बर्फ से ढके पहाड़ के दरकने के कारण वहां दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सबकी नजरें दरकते हुए पहाड़ की तरफ ही लगी हुई थीं।
घटना उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की है। यहां केदरानाथ मंदिर के नजदीक गांधी सरोवर के ऊपर यह हादसा हुआ। इस घटना की जानकारी देते हुए रुद्रप्रयाग के एसएसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाने ने बताया कि घटना सुबह 5 बजे की है। यहां केदारनाथ में गांधी सरोवर के ऊपर हिमस्खल का मामला सामने आया है। उन्होंने अपडेट देते हुए बताया कि इस घटना में किसी भी तरह की जान या माल का नुकसान नहीं हुआ है।
Tags:    

Similar News

-->