पुरातत्वविदों ने की हजारों साल पुरानी हड्डियों की खोज... जिसे देखकर दुनिया रह गई हैरान

पुरातत्वविदों ने कई ऐसी खोजें की हैं जिनको देखकर दुनिया रह गई है। अब इस बीच पुरातत्वविदों ने हजारों साल पुरानी हड्डियों की खोज की है

Update: 2022-01-13 11:04 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  पुरातत्वविदों ने कई ऐसी खोजें की हैं जिनको देखकर दुनिया रह गई है। अब इस बीच पुरातत्वविदों ने हजारों साल पुरानी हड्डियों की खोज की है जिनमें एक किशोर की और एक कुत्ते की तरह है। आग की सुनामी की चपेट में आने से इनकी मौत हुई थी। लगभग 3,600 साल पहले ग्रीस और तुर्की के बीच थेरा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था जो मानव इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में शामिल है।

पुरातत्वविदों ने विस्फोट के बाद बरामद किए कुछ जीवाश्मों के बारे में बताया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि यह ज्वालामुखी विस्फोट हिरोशिमा में हुए परमाणु बम के विस्फोट से 20 लाख गुना शक्तिशाली था। एक मीडिया रिपोर्ट में शोधकर्ताओं के हवाले से कहा गया है कि 1600 ईसा पूर्व में आग की लहरों से अनगिनत लोगों की मौत हो गई थी। उस समय जमीन पर इतनी लाशें थीं जिन्हें गिन पाना मुश्किल था।
खुलेंगे कई रहस्य
पुरातत्वविदों ने 10 साल पहले पश्चिमी तुर्की के शहर चेश्मे में खुदाई की शुरुआत की थी। यह खुदाई पुरातत्वविदों को मिली बिल्डरों द्वारा कांस्य युग के कुछ खंडहरों की जानकारी के बाद की गई थी। एक शोधकर्ता ने इंसान और कुत्ते की हड्डियां रहस्य से पर्दा उठाने में हमारी मदद करेंगी। विशेषज्ञों के मुतबाकि, इंसान की हड्डियों से पता चला है कि लावा की सुनामी में मरने वाला शख्स 17 साल का था।
एक शोधकर्ता का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जिसे यह पता चल सके कि कुत्ता और इंसान मरते समय एक साथ थे। उनका कहना है कि इंसान और कुत्ते को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश की जाएगी। इसके लिएदुनिया में आए दिन वैज्ञानिक ऐसी खोजें करते हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रहते जाते हैं। शोधकर्ता दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जिनसे पर्दा उठाने की कोशिश में लगे हुए हैं।


Tags:    

Similar News