एलेक्सा ने दी बच्ची को आर्डर, बोले- 'बिजली का प्लग छूकर दिखाओ'

अमेजन की एलेक्सा ने 10 साल की एक बच्ची को चालू प्लग और इस पर लगी फोन चार्जर के बीच के हिस्से को धातु के सिक्के से छूने की घातक चुनौती दे डाली।

Update: 2021-12-30 01:55 GMT

अमेजन की एलेक्सा ने 10 साल की एक बच्ची को चालू प्लग और इस पर लगी फोन चार्जर के बीच के हिस्से को धातु के सिक्के से छूने की घातक चुनौती दे डाली। उसने यह चुनौती 2020 में एक टिक-टॉक चैलेंज में से छांटकर पेश की। आशंका है कि बड़े लोगों की अनुपस्थिति में ऐसे घातक चैलेंज देखकर एलेक्सा बच्चों का जीवन खतरे में डाल सकती है। अमेजन ने दावा किया कि उसने खामी दूर कर ली है।

वर्चुअल असिस्टेंट के खतरे भी आ रहे सामने
अमेजन एलेक्सा वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में भारत सहित दुनिया भर में लोकप्रिय है। इसका उपयोग स्पीकर के जरिए होता है। बच्ची की मां क्रिस्टीन लिवडल ने सोशल मीडिया पर बताया कि बाहर मौसम खराब था तो वह घर में ही खेल-कूद कर रहे थे। एक पाव पर जूता रखने व रेंगकर चलने जैसी चुनौतियां एक-दूसरे को दे रहे थे।
अचानक एलेक्सा ने यह खतरनाक चुनौती दी। उसने इसे इंटरनेट से तलाशा। क्रिस्टीन के अनुसार, प्लग में सिक्का डालने पर बच्चे को करंट लगने या घर में भी जलने से जैसे खतरे हैं। उन्होंने तत्काल एलेक्सा से ऐसी घातक चुनौती न देने के लिए कहा। अमेजन ने एलेक्सा के इस अजीब व्यवहार को स्वीकार किया और सफाई दी कि उन्होंने खामी दूर कर ली है।
अभिभावक साथ नहीं तो तकनीक के उपयोग में खतरा
क्रिस्टीन ने बताया कि उनकी 10 साल की बेटी इतनी समझदार है कि वह चालू प्लग में सिक्का नहीं डाली। हालांकि, कई यूजर्स ने माना कि अगर वे बच्चों के साथ नहीं हैं तो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित इस तकनीक का उपयोग खतरनाक हो सकता है।
ऐसी-ऐसी स्थितियां
एक यूजर स्टीवन वेबस्टर ने बताया कि उन्होंने अपने 7 साल के बच्चे को एलेक्सा उपयोग करने दिया। बच्चे ने सैंटा क्लॉस के बारे में पूछा तो एलेक्सा ने है इसे कपोल-कल्पित बताकर उसके बचपन का सारा मजा बिगाड़ दिया।
एक ने मिर्गी पर गूगल से जानकारी लेनी चाही तो उसे कई घातक जानकारियां दी गईं।
Tags:    

Similar News