शादी के बाद तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी का एक नया वीडियो सामने आया, गौशाला में गाय-बकरी को चारा खिलाते नजर आए दोनों

शादी के बाद तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी रेचल आइरिश उर्फ राजेश्वरी यादव का एक नया वीडियो सामने आया है।

Update: 2021-12-15 07:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शादी के बाद तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी रेचल आइरिश उर्फ राजेश्वरी यादव का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राजश्री सास राबड़ी देवी और पति तेजस्वी यादव के साथ पटना में 10 सर्कुलर रोड घूमती दिख रही हैं। राबड़ी देवी खुद अपनी छोटी बहू को अपना बंगला घुमा रही हैं। तस्वीर में राजेश्वरी बकरियों को प्यार करते और गाय को गुड़ खिलाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल के ऑफिशियल यू ट्यूब पेज पर पोस्ट किया गया है।

Full View


वीडियो आज सुबह की है। आज सुबह तेजस्वी अपनी पत्नी राजेश्वरी उर्फ राशेल को राबड़ी आवास के अंदर बने गौशाला ले गए और वहां पर गाय और बकरियां दिखाईं।इस वीडियो में तेजस्वी अपनी पत्नी राजेश्वरी को अपनी गौशाला के बारे में बता रहे हैं और कौन सी नस्ल की गाय और बकरियां उनके आवास पर हैं, उसके बारे में भी बताते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कई जगह पर राजेश्वरी उर्फ राशेल भी गाय और बकरियों को प्यार से पुचकारते हुए उन्हें अपने हाथ से खिलाती हुई नजर आ रही हैं।



Tags:    

Similar News