DEHLI NEWS: जल संकट से दिल्ली को कब मिलेगा राहत

Update: 2024-06-15 06:54 GMT

दिल्ली Delhi: भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली में जल संकट बढ़ता जा रहा है। दिल्ली वालों को अब पानी की बर्बादी का खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर लोग पानी के लीकेज की समस्या से परेशान हैं। वहीं, इस मामले पर सियासत भी गंभीर हो रही है। दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर केजरीवाल सरकार पर अभी तक बीजेपी ही हमलावर थी, लेकिन अब कांग्रेस चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस भी केजरीवाल सरकार को घेर रही है। कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन

कांग्रेस आज दिल्ली में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। जहां दिल्ली में पानी की बर्बादी और जल संकट के लिए कांग्रेस सीधे-सीधे केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार बता रही है। कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली के 280 ब्लॉकों में सड़कों पर उतरकर मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है। पानी लीक की समस्या रोकने के लिए दिल्ली सरकार विफल रही। कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा ने भी केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। श्रीनिवासपुरी वार्ड के बीजेपी काउंसलर राजपाल सिंह ने कहा कि बीजेपी लगातार कह रही है कि दिल्ली में पानी की भीषण कमी है। केजरीवाल सरकार पानी लीकेज की समस्या को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। पानी की सच्चाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि ये साफ और स्वच्छ पानी है। इसका उपयोग पीने के लिए हो सकता है। दिल्ली के कालका जी के श्रीनिवासपुरी वार्ड के सरायजुलेना में मल्टीलेवल पार्किंग के पास लाखों गैलन पानी भरा हुआ है। ये पानी में तैरता जा रहा है। इसका उपयोग दिल्ली सरकार के जल मंत्री कर नहीं पा रहे हैं। पानी की बर्बादी पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट रहा है। ओखला फेज 2, फेज 3 और शीनिवासपुरी में ओखला में पीने के पानी का त्राहिमाम है। गोविंदपुरी इलाके में पानी पीने के लिए लोग तरस रहे हैं। गीता कॉलोनी इलाके के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि मीडिया में पानी की किल्लत उजागर होने के बाद यहां रोजाना दो पानी के टैंकर आते हैं। इससे लोगों को कुछ राहत मिली है।

Tags:    

Similar News