Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर से गरज के साथ 20 से 25 फरवरी तक हो सकती है बारिश

दिल्ली-एनसीआर में दिन में धूप निकलने से सर्दी काफी हक तक कम हो गई है।

Update: 2022-02-19 14:31 GMT

नई दिल्ली, दिल्ली-एनसीआर में दिन में धूप निकलने से सर्दी काफी हक तक कम हो गई है। शनिवार को कई इलाकों में हवाएं भी चली। मौसम विभाग ने रविवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि सोमवार को मौसम सामान्य रहेगा। सुबह हल्का कोहरा पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उलब्ध जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मौसम बदलेगा। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि तेज बारिश को कोई संभावना नही है। इसके बाद बुधवार को दिन में तेज हवाएं चलेंगी। जबकि गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा रहेगा।

दिल्ली के तापमान की बात करें तो रविवार (20 फरवरी) से 25 फरवरी तक न्यूूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि सोमवार को तापमान में गिरावट हो सकती है। पारा 10 डिग्री के आस-पास रहेगा। वहीं, 20 से 25 फरवरी तक दिन का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। अब सुबह और शाम को ही ठंड का आभास हो रहा है।
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत रही। इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता (AQI) मध्यम श्रेणी में रही। यानी प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ और यह सुबह 9 बजे के आसपास 186 था। हवा की गुणवत्ता फरीदाबाद (218), गाजियाबाद (225), गुरुग्राम (200), नोएडा (169) और ग्रेटर नोएडा (167) का एक्यूआई खराब और मध्यम श्रेणी के बीच दर्ज किया गया।
Tags:    

Similar News