Weather अपडेट : देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड सहित कई इलाकों में आज तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है।
राजधानी दिल्ली ने आज छाए रहेंगे बादल
देश की राजधानी यानि दिल्ली की बात करें तो आज रविवार को बादल छाए रहेंगे। बता दें इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में रही, जहां शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 247 दर्ज किया गया।
राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी का प्रकोप
वहीं दूसरी ओर, पश्चिमी भारत के राज्यों राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ‘हीटवेव’ (लू) का अलर्ट जारी किया है। तापमान कई जगहों पर 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
इन राज्यों में ओलावृष्टि और तेज आंधी के आसार
उत्तर भारत की बात करें तो बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में आज ओलावृष्टि और तेज आंधी के आसार हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Tags: