Delhi दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई और असत्य पर सत्य और अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मुझे आशा है कि इस पावन अवसर पर सभी को साहस, ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा मिलेगी। देश भर में मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Tags: