Vasundhara: निर्माण खंड एक की टीम ने वसुंधरा योजना में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया

"अवैध निर्माण ध्वस्त"

Update: 2025-03-25 08:59 GMT

वसुंधरा:सुंधरा योजना के तहत सेक्टर 17 में स्थित तीन मंजिला भवनों में भूतल पर रहने वाले आवंटी ने भूतल पर अपने फ्लैट के सामने, सार्वजनिक स्थान को अवैध निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया था। यह अवैध निर्माण सोमवार को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई निर्माण खंड एक की टीम ने की।

आवास विकास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि पिछले आठ माह में 112 ध्वस्तिकरण, 33 सीलिंग और 32 बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, करीब 14.5 हेक्टेयर भूमि जिसकी वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 1800 करोड़ है, को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है।

Tags:    

Similar News