केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 75वीं विश्व सभा की कमेटी बी के अध्यक्ष बने

बड़ी खबर

Update: 2022-05-24 08:39 GMT

नई दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण (Union Health Secretary Rajesh Bhushan) को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें 75वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (75th World Health Assembly) में समिति बी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत और अन्य देशों द्वारा व्यक्त की गई चिंता की अनदेखी करते हुए जिस तरह से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अधिक मृत्यु दर पर रिपोर्ट तैयार और प्रकाशित की गई थी उस पर भारत अपनी निराशा व्यक्त करना चाहता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद, एक संवैधानिक निकाय है जिसमें भारत के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का प्रतिनिधित्व है। उसने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया जिसमें मुझे इस संबंध में उनकी सामूहिक निराशा और चिंता व्यक्त करने के लिए कहा गया। वैधानिक संस्था द्वारा प्रकाशित सही आंकड़ों को नहीं लिया गया।


Tags:    

Similar News