राजधानी दिल्ली में शनिवार को आसमान रहेगा साफ, तेज हवाएं चलेगी

Update: 2022-04-22 19:00 GMT

दिल्ली मौसम न्यूज़: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा,जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं पिछले 24 घंटों में राजधानी में 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान साफ रहने और 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 40 डिग्री सेल्सियस व 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार-शुक्रवार की रात आई तेज आंधी संग कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। जिससे रात में तापमान कम रहा और न्यूनतम तापमान भी सामान्य दर्ज किया गया। वहीं दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास हुआ । पिछले 24 घंटों में राजधानी की हवा में नमी का स्तर अधिकतम 63 प्रतिशत और न्यूनतम 25 प्रतिशत दर्ज किया गया। रीज और स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स को छोडक़र बाकि सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 40.3 डिग्री सेल्सियस व रीज में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'खराब' श्रेणी में (264) दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है।

तापमान मीटर

स्थान अधिकतम तापमान

स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स 40.3 डिग्री सेल्सियस

नजफगढ 39.8 डिग्री सेल्सियस

लोधी रोड 39 डिग्री सेल्सियस

पालम 38.9 डिग्री सेल्सियस

Tags:    

Similar News