पुलिस से गुहार लगाता रहा मजबूर पति, वर्दी के आगे हार लगा ली फांसी

Update: 2025-06-27 12:51 GMT
Faridabad फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद स्थित गांव मोहना में रहने वाले युवक ने आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक ने पत्नी के अपहरण की आशंका जताई थी जिस पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के नाम पर उनके बेटे को प्रताड़ित किया और 20 हजार रुपये रिश्वत भी मांग की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान गांव मोहना निवासी सुमेश के रूप में हुई है। मृतक के पिता धर्मवीर ने आरोप लगाया हैं कि पुलिस उनकी बहू की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से साफ इनकार कर दिया। इन सब घटनाओं से मानसिक रूप से टूट चुके सुमेश ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। इसमें एक अज्ञात व्यक्ति और बुआ के खिलाफ दर्ज किया गया है।
Tags:    

Similar News