Delhi में गर्मी का प्रकोप लौटेगा, दो दिन की राहत के बाद फिर चढ़ेगा पारा
Delhi दिल्ली : मौसम विभाग ने 3 जून को राजधानी समेत उत्तर भारत के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आज गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
गरज के साथ बारिश की संभावना-
मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता का स्तर 70 से 50 फीसदी के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जून को भी मौसम सुहाना रहेगा और गरज के साथ बारिश की संभावना है, लेकिन इस दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। तापमान 35 (अधिकतम) और 23 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) के आसपास रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
6 जून से तापमान में होगी बढ़ोतरी-
हालांकि, 5 जून से मौसम फिर बदलेगा। इस दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 6 जून से 8 जून तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी। इन दिनों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान मौसम सामान्य रहेगा और किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
आने वाले दिनों में गर्मी दिखाएगी असर-
विशेषज्ञों के अनुसार प्री-मानसून गतिविधियों के कारण जून की शुरुआत में तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। अगले कुछ दिनों में गर्मी फिर से अपना असर दिखा सकती है। ऐसे में नागरिकों को सलाह है कि वे मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर एहतियात बरतें।