डिफेंस कॉलोनी के विवेकानंद पार्क में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, 15 दिन पहले भी शख्स पर चली थी गोली

Update: 2022-06-04 06:19 GMT

दिल्ली क्राइम न्यूज़: दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक डिफेंस कॉलोनी के विवेकानंद पार्क में सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सुबह पार्क में टहलने पहुंचे मृतक के पड़ोसियों ने देश उसकी पहचान एंड्रयूज गंज निवासी महेश के रूप में की और उन्होंने ही इसकी सूचना पुलिस और मृतक के भाई को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को पुलिस को मृतक का शव पेड़ की डाली से लटका मिला, जिसके पांव जमीन को छू रहे थे। प्राथमिक जांच में उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं मृतक के भाई का कहना है कि उसका 15 दिनों पहले ही पड़ोस में रहने वाले युवक से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवक ने उसपर गोलियां चलाई थी, जिसमें महेश बाल बाल बच गया था। इसकी शिकायत महेश ने पुलिस से भी की थी, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। परिजन महेश की हत्या किए जाने का संदेह जता रही है।

जानकारी के अनुसार महेश एंड्रयूज गंज की झुग्गी में रहता था और कुल्फी का रेहड़ी लगाया करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह अकेला ही रहता था। शुक्रवार तडक़े विवेकानंद पार्क में टहलने के लिए पहुंचे लोगों ने महेश को एक पेड़ से फंदे से लटका देखा। टहलने पहुंचे एक पड़ोसी राम विलास ने उसे पहचान कर इसकी सूचना पुलिस और यमुना पार रहने वाले मृतक के भाई सोलन सिंह को दी। सूचना पर पहुंचे सोलन ने मृतक की पहचान अपने भाई महेश के रूप में की।

सोलन ने बताया कि करीब 15 दिनों पहले घर के पास ही उसने कुल्फी का ठेला लगा रखा था, उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक वहां से फॉर्च्यूनर कार लेकर गुजरा। उस दौरान कार का पहिया महेश के पैर पर चढ गया। इस पर महेश ने उसे ठीक से कार चलाने को कहा। इसी बात को लेकर पड़ोसी युवक उससे उलझ गया था। आस पड़ोस के लोगों ने ही बीच बचाव किया था। पर युवक वापस घर लौट गया और थोड़ी ही देर बाद हथियार लेकर आया और महेश पर गोलियां चलाकर फरार हो गया। इस दौरान महेश ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई थी। इस घटना को लेकर महेश ने पीसीआर कॉल करने के साथ ही थाने में शिकायत भी दी थी। पर सोलन सिंह का आरोप है कि पुलिस ने उल्टा महेश को ही थाने ले जाकर उसे काफी देर बिठाकर रखा था, पर आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। सोलन सिंह का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई की होती तो उसका भाई जिंदा होता।

पड़ोस में रहने वाले रामविलास व परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस तरह शव पेड़ से लटका हुआ था, उस स्थिति में कोई खुदकुशी नहीं कर सकता। इन लोगों ने आरोप लगाया है कि महेश को मारकर पेड़ से लटकाया गया है। दूसरी तरफ दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महेश बहुत ज्यादा शराब पीने का आदि था। इधर इस मामले में पुलिस अधिकारी ने किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कर रही है।

Tags:    

Similar News

-->