श्रीलंका के साथ हमारी साझेदारी मज़बूत

Update: 2023-07-22 10:31 GMT
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि श्रीलंका के साथ अपनी विकास साझेदारी को जारी रखने और इसे मजबूत करने के लिए भारत प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात करने आए श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की 'पड़ोस प्रथम' नीति और ‘सागर' (क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकास) दृष्टि में श्रीलंका एक विशेष स्थान रखता है।
राष्ट्रपति ने कहा, "पिछले एक साल में आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए श्रीलंका को भारत की ओर से बहुआयामी समर्थन दिया जाना श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय संबंधों के प्रति भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।" उन्होंने कहा कि भारत जरूरत के समय में हमेशा श्रीलंका के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी ऐसा करता रहेगा। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विक्रमसिंघे के नेतृत्व में श्रीलंका के साथ अपनी विकास साझेदारी को बनाए रखने और मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्ध है।
मुर्मू ने कहा, "हमारी साझेदारी दोनों देशों के आम लोगों और वृहद हिंद महासागर क्षेत्र के लिए स्थायी और फायदेमंद है।" बयान में यह भी कहा गया है कि दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और श्रीलंका कई क्षेत्रों में कई प्रमुख परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं और भारत-श्रीलंका विकास साझेदारी ने श्रीलंकाई लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डाला है।
Tags:    

Similar News

-->