पहला महिला ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम से मिले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

Update: 2025-11-25 16:31 GMT
Delhi दिल्ली: भारत की पहली महिला ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम मंगलवार को केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से दिल्ली में मिली। नेपाल को हराकर खिताब जीतने वाली इस ऐतिहासिक भारतीय टीम ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। टीम की इस उपलब्धि को सम्मान देते हुए खेल मंत्री ने अपने आवास पर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।
खेल मंत्री मांडविया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,
“इंडियन महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने देश को गर्व महसूस कराया है। यह जीत न केवल भारतीय खेल जगत बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखता है। आपकी हिम्मत और इच्छाशक्ति ने वह कर दिखाया जिसकी कल्पना भी मुश्किल होती है। पूरा देश आप पर गर्व करता है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देगी और आने वाले टूर्नामेंटों में भी खिलाड़ियों को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
Tags:    

Similar News