BJP के वरिष्ठ नेता की सपा में जाने की तैयारी

Update: 2024-08-10 02:47 GMT
दिल्ली न्यूज़ delhi news : लोकसभा चुनाव 2024 परिणामों के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने समाजवादी पार्टी (सपा) में वापसी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए समय मांगा था, लेकिन इससे पहले ही सपा में सक्रिय कुछ नेताओं ने उनका एक वीडियो पार्टी हाईकमान को भेज दिया। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया। भाजपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर जिले में भाजपा के एक कद्दावर नेता ने कुछ साल पहले ही सपा को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वह भाजपा में सक्रिय हैं, लेकिन
लोकसभा चुनाव
परिणाम आने के बाद से वह फिर से सपा में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने सपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से इसको लेकर अपनी इच्छा जाहिर भी कर दी है। वह जिले की दो Assembly विधानसभा सीटों पर टिकट के लिए भी दावेदारी कर रहे हैं। उनका मानना है कि भाजपा में रहते हुए उनका चुनावी रण में उतरने का सपना पूरा नहीं होगा और सपा में उन्हें टिकट मिल सकता है। सपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलने के बाद उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने का समय मांगा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष से उन्हें मिलने का समय मिलता, इससे पहले ही सपा में ही उनके विरोधी नेताओं को इसकी जानकारी मिल गई। उन्होंने उक्त भाजपा नेता का एक वीडियो पार्टी हाईकमान को भेज दिया। आरोप है कि इस वीडियो में वह सपा और सपा के कुछ नेताओं को लेकर टिप्पणी कर रहे थे। इस वीडियो का मामला दोनों ही दलों के नेताओं के बीच चर्चाओं में है और पार्टी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष
ने अब तक उक्त नेता को मिलने का समय नहीं दिया है। यह मामला सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर सपा और भाजपा के बीच भी सियासत तेज हो गई है।
दोनों दलों में सियासत तेज समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा, '' 'BJPभाजपा के कुछ नेता पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं। वे पार्टी में आना चाहते हैं, लेकिन अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। सही समय आने पर इस बारे में घोषणा की जाएगी। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और सपा में अन्य दलों के नेता आने की तैयारी में लगे हैं, जिनके बायोडाटा संगठन के पास आ चुके हैं।'' भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा, ''मुझे अभी इस संबंध में पूरी जानकारी नहीं है। कुछ लोग भाजपा में अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के उद्देश्य से आए थे। अपने उद्देश्यों की पूर्ति न होने पर वह अब पार्टी से जाने की तैयारी कर रहे होंगे। ऐसे लोग कभी पार्टी को मजबूत करने में सहायक नहीं हो सकते। इन लोगों के बारे में पूरी जानकारी कर आगे के फैसले लिए जाएंगे।''
Tags:    

Similar News

-->